कंडीशनल रेंडरिंग

आपके कौम्पोनॅन्ट को अक्सर अलग-अलग कंडीशंस के आधार पर अलग-अलग चीजें डिस्प्ले करने की आवश्यकता होगी। React में, आप JSX को किसी कंडीशन के साथ JavaScript सिंटेक्स जैसे की if स्टेटमेंट्स, &&, एंड ?: ऑपरेटर्स को इस्तेमाल करके रेंडर कर सकते है।

You will learn

• कैसे एक कंडीशन के आधार पर अलग JSX रिटर्न करे
• कैसे किसी कंडीशन के आधार पर JSX के एक पीस को शामिल करें या निकालें
• सामान्य कंडीशनल सिंटैक्स शॉर्टकट जो आपको React कोडबेस में मिलेंगे

कंडीशन के आधार पर JSX को रिटर्न करें

मान लें कि आपके पास एक PackingList कौम्पोनॅन्ट है जो कई Item रेंडर करता है, जिसे मार्क जा सकता है या नहीं:

function Item({ name, isPacked }) {
return
{name}

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"

ध्यान दें कि कुछ Item कौम्पोनॅन्ट का isPacked prop false के बजाय true पर सेट है। आप पैक किए गए आइटम में एक चेकमार्क (✔) ऐड करना चाहते हैं यदि isPacked={true} है।

आप इसे if/else स्टेटमेंट के रूप में लिख सकते हैं, इस तरह:

if (isPacked) {
return
{name}

return
{name}

यदि isPacked prop true है, तो यह कोड एक अलग JSX ट्री रिटर्न करता है। इस परिवर्तन के साथ, कुछ चीज़ों को अंत में एक चेकमार्क मिलता है:

function Item({ name, isPacked }) {
if (isPacked) {
return
{name}

return
{name}

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"

किसी भी केस में जो रिटर्न आता है उसे बदलने का प्रयास करें, और देखें कि परिणाम कैसे बदलता है!

ध्यान दें कि आप JavaScript के if और return स्टेटमेंट के साथ ब्रांचिंग लॉजिक कैसे बना रहे हैं। React में, कण्ट्रोल फ्लो (जैसे की कंडीशंस) को JavaScript से कण्ट्रोल किया जाता है।

null के साथ कंडीशन के आधार पर कुछ कुछ नहीं रिटर्न करना

कुछ कंडीशंस में, आप कुछ भी रेंडर नहीं करना चाहेंगे। उदाहरण के लिए, मान लें कि आप पैक्ड आइटम बिल्कुल नहीं दिखाना चाहते हैं। लेकिन एक कौम्पोनॅन्ट को तो कुछ न कुछ रिटर्न करना होग। इस केस में, आप null रिटर्न कर सकते हैं:

if (isPacked) {
return null;

return
{name}

यदि isPacked true है, तो कौम्पोनॅन्ट कुछ भी नहीं रिटर्न करेगा, null। नहीं तो, यह JSX को रेंडर करने के लिए रिटर्न कर देगा।

function Item({ name, isPacked }) {
if (isPacked) {
return null;

return
{name}

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"

अभ्यास में, किसी कौम्पोनॅन्ट से null लौटाना आम बात नहीं है क्योंकि यह इसे रेंडर करने की कोशिश कर रहे डेवलपर को आश्चर्यचकित कर सकता है। अधिक बार, आप पैरेंट कौम्पोनॅन्ट के JSX में कौम्पोनॅन्ट को कंडीशनल रूप से शामिल करेंगे या बहार रखेंगे। यहाँ यह कैसे करना है!

कंडीशन के आधार पर JSX को इंक्लूड करें

पिछले उदाहरण में, आपने कण्ट्रोल किया था कि कौन सा (यदि कोई हो!) JSX ट्री कौम्पोनॅन्ट से लौटाया जाएगा। आपने पहले ही रेंडर आउटपुट में कुछ डुप्लीकेशन देखा होगा:

{name}

इससे बहुत समान है

{name}

दोनों कंडीशनल ब्रांचेज

रिटर्न करती हैं:

if (isPacked) {
return
{name}

return
{name}

हालांकि यह डुप्लीकेशन हानिकारक नहीं है, लेकिन यह आपके कोड को मेन्टेन करना कठिन बना सकता है। क्या होगा यदि आप className को बदलना चाहते हैं? आपको इसे अपने कोड में दो स्थानों पर करना होगा! ऐसी स्थिति में, आप अपने कोड को और अधिक DRY बनाने के लिए कंडीशनल रूप से थोड़ा JSX शामिल कर सकते हैं।

कंडीशनल (टरनरी) ऑपरेटर (? :)

कंडीशनल एक्सप्रेशन लिखने के लिए JavaScript में एक कॉम्पैक्ट सिंटैक्स है - कंडीशनल ऑपरेटर या “टर्नरी ऑपरेटर।“

इसके बजाये:

if (isPacked) {
return
{name}

return
{name}

आप इसे लिख सकते हैं:

return (

{isPacked ? name + ' ✔' : name}

आप इसे इस प्रकार पढ़ सकते हैं “यदि isPacked true है, तो (?) name +' ✔' रेंडर करें, नहीं तो (:) name रेंडर करें।“)

Deep Dive

क्या ये दो उदाहरण पूरी तरह बराबर हैं?

यदि आप किसी ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग बैकग्राउंड से आ रहे हैं, तो आप मान सकते हैं कि ऊपर दिए गए दो उदाहरण सूक्ष्म रूप से भिन्न हैं क्योंकि उनमें से एक
के दो अलग-अलग “इंस्टेंस” बना सकता है। लेकिन JSX एलिमेंट्स “इंस्टेंस” नहीं हैं क्योंकि उनके पास कोई आंतरिक state नहीं है और वे असली DOM नोड नहीं हैं। वे हल्के विवरण हैं, जैसे ब्लूप्रिंट। तो ये दो उदाहरण, असली में, पूरी तरह से समान हैं। State को प्रीज़र्व और रीसेट करना विस्तार से बताता है कि यह कैसे काम करता है।

अब मान लें कि आप पूर्ण किए गए आइटम के टेक्स्ट को किसी अन्य HTML टैग में ऐड करना चाहते हैं, जैसे  को बाहर निकालने के लिए। आप और भी नई पंक्तियाँ और पैरेंथेसेस ऐड कर सकते हैं ताकि प्रत्येक केस में अधिक JSX को नेस्टेड करना आसान हो:

function Item({ name, isPacked }) {
return (

{isPacked ? (

{name + ' ✔'}

name

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"

यह तरीका साधारण परिकंडीशंस के लिए अच्छी तरह से काम करती है, लेकिन इसे मॉडरेशन में उपयोग करें। यदि आपके कौम्पोनॅन्ट बहुत अधिक नेस्टेड कंडीशनल मार्कअप के साथ कीच-पिच हो जाते हैं, तो चीजों को साफ करने के लिए चाइल्ड कौम्पोनॅन्टस को निकालने पर विचार करें। React में, मार्कअप आपके कोड का एक हिस्सा है, इसलिए आप काम्प्लेक्स एक्सप्रेशंस को व्यवस्थित करने के लिए वेरिएबल और फ़ंक्शन जैसे टूल का उपयोग कर सकते हैं।

लॉजिकल AND ऑपरेटर (&&)

एक और आम शॉर्टकट जो आपको मिलेगा वह है JavaScript लॉजिकल AND (&&) ऑपरेटर। React कौम्पोनॅन्टस के अंदर, यह अक्सर तब सामने आता है जब आप कंडीशन के true होने पर कुछ JSX को रेंडर करना चाहते हैं, या अन्यथा कुछ भी रेंडर नहीं करना चाहते हैं। && के साथ, आप कंडिशनल रूप से चेकमार्क तभी रेंडर कर सकते हैं जब isPacked true हो:

return (

{name} {isPacked && '✔'}

आप इसे इस रूप में पढ़ सकते हैं “यदि isPacked है, तो (&&) चेकमार्क रेंडर करे, अन्यथा, कुछ भी रेंडर न करे।“

यहाँ यह इस्तेमाल में है:

function Item({ name, isPacked }) {
return (

{name} {isPacked && '✔'}

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"

एक JavaScript && एक्सप्रेशन इसके दाईं ओर का वैल्यू रिटर्न करता है (हमारे केस में, चेकमार्क) यदि बाईं ओर (हमारी कंडीशन) true है। लेकिन अगर कंडीशन false है, तो पूरी एक्सप्रेशन false हो जाती है। React JSX ट्री में true को “होल” के रूप में मानता है, ठीक null या undefined की तरह, और इसके स्थान पर कुछ भी रेंडर नहीं करता है।

Pitfall

&& के बाईं ओर नंबर न लगाएं।

कंडीशन को टेस्ट करने के लिए, JavaScript ऑटोमेटिकली बाईं ओर को बूलियन में परिवर्तित कर देता है। हालाँकि, यदि बाईं ओर 0 है, तो संपूर्ण एक्सप्रेशन को वह वैल्यू (0) प्राप्त होता है, और React खुशी से 0 को रेंडर कर देगा, न कि कुछ भी नहीं।

उदाहरण के लिए, एक सामान्य गलती messageCount &&
New messages
जैसा कोड लिखना है। यह मान लेना आसान है कि messageCount 0 होने पर कुछ भी रेंडर नहीं करता है, लेकिन यह वास्तव में 0 को ही रेंडर करता है!

इसे ठीक करने के लिए, बाईं ओर एक बूलियन बनाएं: messageCount > 0 &&
New messages

कंडीशनली एक वैरिएबल को JSX असाइन करना

जब शॉर्टकट प्लेन कोड लिखने के रास्ते में आ जाते हैं, तो एक if स्टेटमेंट और एक वेरिएबल का उपयोग करके देखें। आप let के साथ डिफाइंड वेरिएबल्स को फिर से असाइन कर सकते हैं, इसलिए डिफ़ॉल्ट कंटेंट देके करके शुरु करें जिसे आप डिस्प्ले करना चाहते हैं , नाम:

let itemContent = name;

यदि isPacked true है, तो JSX एक्सप्रेशन को itemContent पर फिर से असाइन करने के लिए if स्टेटमेंट का उपयोग करें:

if (isPacked) {
itemContent = name + " ✔";

कर्ली ब्रेसिज़ “जावास्क्रिप्ट के लिए एक रास्ता” खोलते है। लौटाए गए JSX ट्री में कर्ली ब्रेसिज़ वाले वेरिएबल को एम्बेड करें, JSX के अंदर पहले से कैलकुलेट की हुई एक्सप्रेशन को नेस्ट करें:

{itemContent}

यह तरीका सबसे अधिक वर्बोस है, लेकिन यह सबसे फ्लैक्सीबल भी है। यहाँ यह इस्तेमाल में है:

function Item({ name, isPacked }) {
let itemContent = name;
if (isPacked) {
itemContent = name + " ✔";

return (

{itemContent}

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"

पहले की तरह, यह न केवल टेक्स्ट के लिए, बल्कि मनमाने JSX के लिए भी काम करता है:

function Item({ name, isPacked }) {
let itemContent = name;
if (isPacked) {
itemContent = (

{name + " ✔"}

return (

{itemContent}

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"

यदि आप JavaScript से परिचित नहीं हैं, तो इस तरह की तरीके पहली बार में भारी लग सकती हैं। हालांकि, उन्हें सीखने से आपको किसी भी JavaScript कोड को पढ़ने और लिखने में मदद मिलेगी - न कि केवल React कौम्पोनॅन्ट! शुरुआत के लिए आप जो पसंद करते हैं उसे चुनें, और अगर आप भूल जाते हैं कि दूसरे कैसे काम करते हैं तो इस रिफरेन्स को फिर से देखें।

Recap

• React में, आप JavaScript के साथ ब्रांचिंग लॉजिक को कण्ट्रोल करते हैं।
• आप एक if स्टेटमेंट के साथ कंडिशनल रूप से JSX एक्सप्रेशन रिटर्न कर सकते हैं।
• आप कंडिशनल रूप से कुछ JSX को एक वेरिएबल में सेव कर सकते है और फिर कर्ली ब्रेसिज़ का उपयोग करके इसे अन्य JSX में शामिल कर सकते हैं।
• JSX में, {cond ?  : } का अर्थ है “यदि cond है, तो  रेंडर करें, अन्यथा
• JSX में, {cond && } का अर्थ है “यदि cond,  रेंडर करें, अन्यथा कुछ भी नहीं”
• शॉर्टकट सामान्य हैं, लेकिन यदि आप प्लेन if पसंद करते हैं तो आपको उनका उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।

Challenge 1 of 3:
अधूरे आइटम के लिए ? : के साथ एक आइकन दिखाएं

अगर isPacked true नहीं है तो एक ❌ रेंडर करने के लिए कंडीशनल ऑपरेटर (cond ? a : b) का इस्तेमाल करें।

function Item({ name, isPacked }) {
return (

{name} {isPacked && '✔'}

export default function PackingList() {
return (

Sally Ride's Packing List

<Item
isPacked={true}
name="Space suit"

<Item
isPacked={true}
name="Helmet with a golden leaf"

<Item
isPacked={false}
name="Photo of Tam"